राजनांदगांव, 30 जून (आरएनएस)। जिला पुलिस कार्यालय राजनांदगांव में मंगलवार को रक्षित केंद्र की एमटी शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एसआई) राजेन्द्र प्रसाद पाठक के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठोर ने श्री पाठक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में डीएसपी के.पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, पुलिस कार्यालय के मुख्य लिपिक, स्टेनो तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री पाठक के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

