New Delhi 30 June /- अभिषेक शर्मा भले ही आज की तारीख में आईसीसी की टी20 रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज हों, लेकिन वे डक के भी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने 49 रनों की पारी खेली हो, लेकिन दूसरे मैच में वे बिना खाता खोले डक पर आउट हो गए थे। हालांकि उन्होंने कुछ ही वक्त पहले इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी लगाई थी, जो एक रिकॉर्ड है। इतना नहीं नहीं, संजू सैमसन ने भी अब से कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ आक्रामक पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी।
साल 2025 के फरवरी में जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, तब सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। अभिषेक ने केवल 54 बॉल पर 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इसमें सात चौके और 13 छक्के उन्होंने जड़े थे। जब भी भारत और इंग्लैंड की टीमें इस फॉर्मेट में आमने सामने आई हैं, इससे ज्यादा स्कोर दोनों टीमों की ओर से और कोई बल्लेबाज नहीं बना पाया है। ये रिकॉर्ड है.
भारतीय टीम ने अभिषेक के शतक की बदौलत 247 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था और जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 97 रन ही बना सकी थी। इस मैच को भारत ने 150 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया था। अब जब फिर से अभिषेक इसी टीम के खिलाफ उतरेंगे तो देखना होगा कि कैसा खेल दिखाते हैं। हालांकि वे एक जुलाई को होने वाले पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे कि नहीं, ये तो टॉस के वक्त ही पता चलेगा। संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।
इस बीच भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की बात की जाए तो उनका नॉक तो अब से कुछ ही दिन पहले आया था। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें 5 मार्च को आमने सामने थीं। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए थे, तब संजू ने मोर्चा संभाला और केवल 42 बॉल पर 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल दी। उन्होंने आठ चौके और सात चौके लगाने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने इस मैच में 253 रन बनाए थे और इंग्लैंड की टीम 246 रन बनाकर सात रन से मैच हार गई थी

