-एनएसएस इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
अयोध्या 30 मार्च (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम का आयोजन डाभासेमर के कंपोजिट विद्यालय में किया गया। समापन सत्र को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र है Óस्वयं से पहले आपÓ यह केवल एक वाक्य नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक दर्शन है। जब एक युवा कुछ करने का संकल्प लेता है, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। कुलपति ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य एक संवेदनशील नागरिक बनाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना आपको क्लासरूम की चारदीवारी से बाहर निकालकर समाज की वास्तविकताओं से परिचित कराता है। एनएसएस के स्वयंसेवक गांवों में जाकर स्वच्छता, साक्षरता या स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं, तो आप केवल दूसरों की मदद नहीं कर रहे होते, बल्कि स्वयं का व्यक्तित्व विकास भी कर रहे होते हैं। एनएसएस के शिविर आयोजन से छात्रों में राष्ट्रीय चेतना का विकास एवं स्वस्थ वातावरण और शैक्षिक परिवेश निर्मित होता है। हमारा देश युवाओं का देश है। आपके पास वह ऊर्जा और नवीन सोच है। जो भारत के भविष्य का निर्माण करेगी। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुज पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय आवासीय परिसर इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिसमें सात दिन के लिए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को कुलपति द्वारा पुरस्कृत किया गया। कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रुचि पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने किया । इस अवसर पर डॉ. मोहन तिवारी डॉ दिनेश पांडेय ,स्वतंत्र त्रिपाठी, पल्लव पांडेय, सीमा तिवारी, विद्यालय के समस्त शिक्षक प्रशांत सिंह, रुचि पांडेय,श्रेया तिवारी, संजय मीणा, काजल वर्मा, रूपसी यादव, प्रज्ञा सिंह, निधि, स्वाति मिश्रा,सलोनी सिंह, सिद्धांत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

