सीतापुर 30 मार्च (आरएनएस)। रामकोट थाना क्षेत्र में किशोरी की आत्महत्या का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि 28 फरवरी को दामिनी नाम की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतका की मां अनीता पत्नी शिवपाल ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शव के अभाव में साक्ष्य जुटाने में कठिनाई आने पर जिला मजिस्ट्रेट से कब्र खुदवाने की अनुमति ली गई। सोमवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

