रांची 29 जून (आरएनएस)। झारखंड के सरकारी एवं अल्पसंख्यक इंटरमीडिएट कॉलेजों में इंटर (11वीं-12वीं) की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल जेएसी कार्यालय पहुंचा। संगठन ने कहा कि सीटों की कमी से हर वर्ष हजारों छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित हो रहे हैं। जेएसी की संयुक्त सचिव ने 5 जुलाई तक निर्णय की जानकारी देने का आश्वासन दिया। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि तब तक सीटें बढ़ाने पर ठोस फैसला नहीं हुआ, तो पूरे झारखंड में चरणबद्ध छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

