संदना /सीतापुर 30 मार्च (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के कोरौना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार सुबह विमला (पत्नी कृपाशंकर) का शव घर के शौचालय में संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि मृतका ने 7 मार्च 2026 को संदना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पति कृपाशंकर और ननद नीतू पर उत्पीडऩ, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। शिकायत संख्या 365ध्26 में उसने कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन अब उसकी संदिग्ध मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है, लेकिन पहले की शिकायत और अब हुई मौत ने मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

