0-3 हजार से अधिक नक्सलियों का सरकार ने किया पुनर्वास
0 पंडुप मंडपम से बस्तर की बदल रही तस्वीर, खेलों के प्रति बस्तर के युवाओं में गजब का उत्साह
रायपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। अविभाजित मध्यप्रदेश से चली आ रही बस्तर की खूनी नक्सली हिंसा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सद्प्रयासों से दी गई तिथि के अनुसार आज 31 मार्च 2026 को बस्तर नक्सलमुक्त हुआ है। सेंटल आम्र्ड फोर्सेस एवं प्रदेश पुलिस के पराक्रम से बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है। शहीद जवानों के अहम योगदान को हम कभी नहीं भुला पाएंगे। उक्त बातें प्रेसक्लब रायपुर द्वारा आयोजित हमर पहुना श्रृंखला की पहली कड़ी में पहुना बन पहुंचे गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कही। विजय शर्मा ने आयोजित कार्यक्रम में बताया कि हिड़मा जैस हार्डकोर नक्सलियों को 2024 के पश्चात लगातार पुलिस प्रयासों से मुठभेड़ के माध्यम से जहां मार गिराया वहीं सरकार के सद्प्रयासों से 3000 से अधिक नक्सलियों का पुनर्वास करवाने में सरकार सफल रही है। विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में पंडुम मंडपम के माध्यम से अब बस्तर की तस्वीर बदल रही है। बस्तर में ओलंपियाड का आयोजन हो रहा है जिसमें बस्तर का युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहा है। बस्तर में अब नक्सल प्रभावित गावों में आदिवासियों में साहस का संचरण हो रहा है। पहले लोग थाना जाने में डरते थे अब कुछ भी होता है तो बस्तर का आदिवासी थाना जरूर जाता है। 99 प्रतिशत बस्तर नक्सलमुक्त हो चुका है। एक प्रतिशत बस्तर जल्द नक्सलमुक्त होगा। वहां सभी के प्रयासों से शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लगभग एक वर्ष का समय लग जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में प्रेसक्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े, निवेदिता साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु ने वरिष्ठ पत्रकारों के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। परंपरानुसार प्रेसक्लब में गृहमंत्री विजय शर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर नक्सलवाद से बस्तर को मुक्त करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
एस शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

