कांकेर 31 मार्च (आरएनएस) उत्तर बस्तर कांकेर के ताड़ोकी थाना में 30 मार्च 2026 को ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां सिर्फ औपचारिक निरीक्षण नहीं बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा गया, पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक राखेचा (IPS) के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) गिरिजाशंकर साव और पर्यवेक्षण अधिकारी ताड़ोकी-रावघाट की मौजूदगी में हुए इस प्रथम अर्द्धवार्षिक निरीक्षण में सबसे पहले थाना स्टाफ की परेड ली गई, हर वर्दी की बारीकी से जांच हुई, अनुशासन और टर्नआउट पर खास फोकस रहा, बेहतर वर्दी पहनने वाले जवानों को पुरस्कार के लिए चिन्हित किया गया, इसके बाद थाना भवन, परिसर और रजिस्टरों की गहन जांच हुई, हथियारों और आर्म्स-अम्युनिशन का मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया, मालखाना और जप्त संपत्तियों का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए, इस दौरान जवानों की समस्याएं भी सुनी गईं ताकि सिस्टम सिर्फ आदेशों से नहीं बल्कि संवाद से भी मजबूत बने, निरीक्षण का सबसे अहम हिस्सा रहा जनसंवाद कार्यक्रम, जहां सरपंच, पंच, गायता, पटेल, कोटवार और ग्रामीण एक साथ बैठे, पुलिस ने ‘मोर मितान कांकेर पुलिस’, ‘उजियारा अभियान’, महिला सुरक्षा टीम, साइबर हेल्पलाइन और AI आधारित व्हाट्सएप बॉट जैसी योजनाओं की जानकारी दी, ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनी गईं और उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, इससे पहले बीट आरक्षकों और कोटवारों की बैठक लेकर गांव स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने, समन्वय बढ़ाने और कानून व्यवस्था को जमीनी स्तर पर कसने के निर्देश दिए गए, इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक हनुमंत जैन, सउनि सतीश जाधव, प्रधान आरक्षक संतराम ओटी, देवनारायण गंगासागर, आरक्षक संजीत महावीर, पिया शरण कश्यप और महिला आरक्षक अन्तेश्वरी उसेण्डी सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही, अंत में कांकेर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि अपराध रोकना सिर्फ पुलिस का काम नहीं बल्कि जनता की साझी जिम्मेदारी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन 94791 55125 पर देकर पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताड़ोकी थाना निरीक्षण ने साफ कर दिया—अब पुलिस सिर्फ कागजों में नहीं, जमीनी हकीकत में भी परफॉर्मेंस दिखाने के मोड में है, जहां जनता और पुलिस मिलकर ही सुरक्षा की असली दीवार खड़ी करेंगे।


