श्याम प्रेमी वरूण वधवा ने भंडारा सामग्री दल को झंडी देकर रवाना किया
सिरसा 31 मार्च (आरएनएस)। श्री बजरंग भंडारा सेवा ट्रस्ट रजि. 9388 सिरसा द्वारा सालासर धाम (राज.) में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक लगाए जाने वाले 24वें अद्र्धवार्षिक विशाल भंडारे के लिए सिरसा से ट्रस्ट पदाधिकारी भंडारा सामग्री लेकर रवाना हुए। ट्रस्ट के प्रधान शिव शंकर गोयल ने बताया कि श्याम प्रेमी वरूण वधवा ने झंडी देकर भंडारा सामग्री दल को अनाज मंडी से श्रीबालाजी महाराज का जयकारा लगाकर रवाना किया। प्रधान शिव शंकर गोयल ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी तीन दिवसीय भंडारा लगाया जा रहा है। भंडारे में तीन दिन लगातार लंगर-भंडारा होगा, वहीं श्रद्धालुओं के लिए फ्रूट की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई श्रद्धालु रहने के लिए भी आता है तो उसके लिए भी व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर श्याम प्रेमी सतीश अरोड़ा, गौरव नागपाल, बंसीलाल गोदारा, ओमप्रकाश बिरड़ा, पीयूष शर्मा, सुनील गर्ग, विनोद जाखड़, दीपक बंसल, रामनिवास बिरड़ा, चंद्रपाल, निर्मल सालगानी, ईश कुमार सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

