सिरसा 31 मार्च (आरएनएस)। पाथ पायनियर करियर इंस्टीट्यूट द्वारा ‘मेगा स्कॉलरशिप एग्जाम 2026Ó का भव्य आयोजन किया गया। इस परीक्षा में सिरसा और आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए इसे सुबह और शाम की दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित किया गया था। इस स्कॉलरशिप टेस्ट में कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी तैयारी का वास्तविक विश्लेषण करने का मंच प्रदान करना है। संस्थान की ओर से मेधावी छात्रों को 100त्न तक की स्कॉलरशिप जीतने का अवसर भी दिया गया है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने करियर के सपनों को उड़ान दे सकें। परीक्षा के समापन के बाद संस्थान में एक विशेष करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन भी हुआ। इसमें अभिभावकों और छात्रों ने विशेषज्ञों के साथ आमने-सामने बातचीत की। काउंसलर्स ने छात्रों को भविष्य की योजनाएं बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सटीक रणनीतियों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। संस्थान प्रबंधन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी छात्रों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य सिरसा के विद्यार्थियों को उनके घर के पास ही बेहतरीन कॉम्पिटिटिव माहौल और गाइडेंस प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

