-शान से निकली विश्व सम्राट बालाजी महाराज की शोभायात्रा
सिरसा 31 मार्च (आरएनएस)। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज सिरसा शहर में विश्व सम्राट बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हाथों में भगवा ध्वजा धारण किए श्रद्धालु बालाजी के जयकारे लगा रहे थे। श्री सालासरधाम मंदिर कमेटी की ओर से चार दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्वस के उपलक्ष्य में इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। बेगू रोड पर महाराजा अग्रसेन स्कूल से शोभायात्रा पूजा अर्चना और मंत्रोचारण के साथ शुरू हुई। श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने शोभायात्रा के रवाना होने से पूर्व बालाजी की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की। महाराजा अग्रसेन चेरीटेबल ट्रस्ट सिरसा के प्रधान अनिल गनेरीवाला ने बालाजी महाराज के रजतमयी छत्र का पूजन किया। जबकि ट्रस्ट के उपप्रधान भीम सर्राफ ने बालाजी के रथ की पूजा अर्चना की। महाराजा अग्रसेन चेरीटेबल ट्रस्ट के महासचिव कुंज बिहारी सर्राफ व कोषाध्यक्ष सुनील सर्राफ ने बालाजी की रजतमयी ध्वजा का पूजन किया।
शोभायात्रा में शहरभर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं, बच्चे व बड़े धर्म ध्वजा थामे बालाजी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान भव्य झांकियां सजाई गई थी। विभिन्न बैंड पार्टियों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। अनेक स्थान पर जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ-साथ मंदिर का खजाना भी वितरित किया गया, जिसे लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।
शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए शोभायात्रा देर सायं श्री सालासर धाम मंदिर पर सम्पन्न होगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान गोपाल सर्राफ, महासचिव राधेश्याम झूंथरा, कृष्ण कुमार गोयल कोषाध्यक्ष, सत्यप्रकाश गोयल, अरोड़वंश सेवा सदन के प्रधान कृष्ण गुम्बर, नगर परिषद प्रधान वीर शान्ति स्वरूप,अमित बांसल, पुरूषोत्तमदास, सुशील झुंथरा, राकेश लढा, अमित लढ़ा, अमित गोयल एडवोकेट, रामअवतार हिसारिया, ईशु शेरपुरावाला, पिंटू महिपाल, रमन शर्मा, गौरव जिंदल, आयुष सर्राफ, रोहित लढा, दीपक गोपाल गोयल, महेश बंसल, संजीव जैन एडवोकेट, प्राचार्या जपनीत कौर, उप प्राचार्या शिवा गुप्ता, सिरसा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर लढ़ा, संजय गोयल एडवोकेट, संजय साहुवाला, दीपू मित्तल,अरविंद बांसल,अनिल सर्राफ, सुनील सर्राफ, मनोज जुईवाला, प्रेम जैन, श्याम बजाज, अनिल गोयल,कृष्ण बंसल, मुकेश सर्राफ, पार्षद चन्द्रिका गनेरीवाला, आशा रानी गनेरीवाला, गोपाल कृष्ण चिड़ावावाले, लक्ष्मण गुज्जर, विजय यादव, अश्वनी बांसल, सोनिया शर्मा, रवि शर्मा, मोहित जोशी, अजय खुराना, अशोक गोयल एडवोकेट, सुरेश मग्गू सहित अन्य गण्यमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

