रायपुर,31 मार्च (आरएनएस)। रायपुर रेलवे स्टेशन में आज सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया।मॉक ड्रिल के तहत संदिग्ध सामानों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई। स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई और हर आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी गई।इस अभियान में डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही, जिन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच की।अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी को परखना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
त्रिपाठी
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

