जगदलपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। गुंडा गर्दी करने वाले दो युवको को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
थाना बोधघाट में एक पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले में रहने वाले गोल्डी राय के द्वारा उसके घर के खिड़की का दरवाजा को तोड़कर घर में रखे 6,300 रु को चोरी कर लिया है, तथा एक अन्य प्रकरण में प्रार्थीया थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नयामुण्डा तिरंगा चौक निवासी आशीष कश्यप उफऱ् आशु उसके घर में आकर शराब पीने, अवैध काम के लिए पैसा की मांग किया तथा प्रार्थीया द्वारा मना करने पर माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया और अपने पास रखे धारदार चाकू को दिखा कर डराया धमाकाया है की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में दो अलग अलग अपराध क़ायम कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

