राजनांदगांव 31 मार्च (आरएनएस) ग्राम तुमडीबोड़ में आयोजित तीन दिवसीय लोक मंडाई और कृषि मेले के दौरान एक ही दिन में कई घटनाओं ने माहौल को हिलाकर रख दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने हर स्थिति को संभालते हुए बड़ा संदेश दे दिया, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा-निर्देश में चौकी तुमडीबोड़ प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पटेल के नेतृत्व में मेला स्थल और तुमडीबोड़-डोंगरगढ़ रोड पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया जहां 2 कार और 2 मोटरसाइकिल चालकों को अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, चारों वाहनों को मौके पर ही जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और लोगों को नशे में वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी दी गई, इसी बीच अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के चलते मेले में अफरा-तफरी मच गई, भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बनी और 7 बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए, मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला, बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और लगातार प्रयास कर उनके परिवार वालों का पता लगाकर सकुशल मिलाया, इस मानवीय पहल से परिजनों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई, वहीं मेला परिसर में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई जब एक युवक चाकू लेकर लोगों को डराता घूम रहा था, सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी जिनेन्द्र पाल पिता जयपाल कोरे उम्र 22 वर्ष निवासी तुमडीबोड़ रामनगर को पकड़ लिया, तलाशी में उसके पास से 30.4 सेंटीमीटर लंबा धारदार चाकू बरामद हुआ जिसमें 19.4 सेंटीमीटर ब्लेड और 11 सेंटीमीटर मूठ थी, पुलिस ने चाकू जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, पूरे मेले के दौरान पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखी और हर चुनौती का तुरंत जवाब देकर कानून व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखा।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

