० गांव गांव में लगाए जाएंगे राजस्व शिविर
कोंडागांव, 31 मार्च (आरएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में राजस्व पखवाड़ा 01 अप्रैल में 15 अप्रैल 2026 तक गांव-गांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 01 अप्रैल को कोंडागांव तहसील के ग्राम पंचायत बयानार, पाला, सातगाँव, चिलपुटी, कोंडागांव, बनियागाँव, बफना, बड़ेकनेरा, घोड़ागाँव एवं मर्दापाल तहसील के ग्राम पंचायत मर्दापाल, हसलनार, माकडी तहसील के ग्राम पंचायत काटागाँव, बुडरा, छोटेसलना, उमरगाँव, लुभा, ओटेंडा, उडिदगाँव, फरसगांव तहसील के ग्राम पंचायत बडग़ई, उरन्दाबेडा, केशकाल तहसील के ग्राम पंचायत डोंडेरापाल, सालेभाट, गौरगाँव, होनहेड, कुएं, बटराली, जामगांव, कोहकामेटा, प्रधानचेरा, निराछिन्दली, सिंगनपुर, अरंडी, गारावंडी, पिपरा, आंवराभाटा, बहिगांव, खेतरपाल, पिपरा और धनोरा तहसील के ग्राम पंचायत इरागाँव, कानागाँव, बड़ेखौली, करमरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विवादित नामांतरण विवादित खाता विभाजन, अभिलेख त्रुटि सहित अन्य प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। शिविर स्थल पर ही बी वन, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों पर भी समय सीमा में निराकरण किया जाएगा।
०
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

