कोंडागांव, 31 मार्च (आरएनएस)। जिला पंचायत कोंडागांव के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायतों में किए जा रहे शिक्षा संबंधी प्रयासों के तहत दिनांक 27 मार्च 2026 को जनपद पंचायत कोंडागांव में शिक्षा हेतु पंचायत अंतर्गत सहयोग एवं अभिसरण से किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। बैठक में कोंडागांव विकासखंड के 20 ग्राम पंचायत— सोनाबल, मडानार, बोरगांव, बनियागांव, भीरागांव ब, सातगांव, उमरगांव अ, चिखलपुटी, समबलपुर, कुसमा, वनसिरसी, पलारी, कुम्हारपारा, बाफना, करंजी, चिलपुटी, चिपावंड, डोंगरीगुड़ा, सितली एवं नेवता— के सरपंच, सचिव एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक का उद्देश्य पंचायत स्तर पर शिक्षा से संबंधित गतिविधियों में सहयोग एवं अभिसरण के माध्यम से किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगे की दिशा तय करना था। इस बैठक का आयोजन जनपद पंचायत कोंडागांव द्वारा किया गया, जिसका संचालन पिरामल फाउंडेशन टीम द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान पीएफई पहल का परिचय, बेसलाइन एवं एंडलाइन आंकड़ों के आधार पर प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा, तथा शिक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर समूह चर्चा आयोजित की गई। प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहारिक सुझाव प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन एवं सत्रों का संचालन पिरामल फाउंडेशन टीम से प्रदीप कुमार राव (डिस्ट्रिक्ट लीड) एवं यास्मिन मेमन (प्रोग्राम लीडर) द्वारा किया गया।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि सभी ग्राम पंचायतें अप्रैल माह तक अपने-अपने क्षेत्र के अनुरूप शिक्षा कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करेंगी तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ शिक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
०
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

