कोण्डागांव, 31 मार्च (आरएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले में विद्युत आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग द्वारा रोस्टर जारी किया गया है। इस रोस्टर के माध्यम से विभिन्न सब-स्टेशनों एवं फीडरों में समयानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विद्युत विभाग द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार गारका सबस्टेशन अंतर्गत आने वाले बहीगांव फीडर में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से 12 बजे चालू रहेगा, वहीं दोपहर 12 से 03 बजे बंद रहेगा और शाम 03 से 06 तथा रात 06 से 10 बजे तक चालू रहेगा। प्रभावित गांवों में बेड़मा बस्ती, व्यापारी पारा, बहिगांव, गुदारीपारा, कोनाडी पारा, मासुकोकोडा नयापारा, फरसाडीही, मासुकोकोडा मांझापारा, देवतरा, रावबेड़ा, ओग्लाडीही, आवराभाटा, सोडापारा, ओर्कीवाही, पिपरा, छिंददिहि शामिल है। अरण्डी फीडर में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से 12 बजे चालू रहेगा, वहीं दोपहर 12 से 03 बजे बंद रहेगा और शाम 03 से 06 तथा रात 06 से 10 बजे तक चालू रहेगा। इसके अंतर्गत प्रभावित गांव में तातिरास, तेंदुभाटा, अरंडी, डुमरपदर, आवरी शामिल है। धनोरा फीडर में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से 12 बजे बंद रहेगा, वहीं दोपहर 12 से 03 बजे चालू रहेगा और शाम 03 से 06 बंद तथा रात 06 से 10 बजे तक चालू रहेगा। इसके अंतर्गत प्रभावित गांवों में तेंदुभाटा, डुमरपदर, पलोरा, पलोरा नयापारा, क्षेत्रपाल, खेतरपाल, भुलाभाटा, चारभाटा, चारभाटा भर्री पारा, नवागढ़ बस्ती, हरवाकोदो, नयनार, बंद्रादिही, दुगली, नाचनडीही, छोटे थेमली, बड़े थेमली और क्षेत्रपाल शामिल है।
इसी प्रकार पंप संचालन 11 के. व्ही. फीडर अरण्डी और धनोरा अंतर्गत सुबह 09 से 12 बजे तक बंद रहेगा, दोपहर 12 से 3 बजे तक चालु रहेगा, शाम 3 से 6 बजे और रात 06 से 10 बजे तक बंद रहेगा।
रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति केवल घरेलू उपयोग हेतु रहेगी और इस अवधि में कृषि पंपों का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रोस्टर का पालन करें एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

