रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। गन्ने की फसल में आई टॉप बोरर बीमारी से गन्ने के पौधे सूख रहे हैं। किसानों ने फसल में कीटनाशकों का इस्तेमाल भी किया पर कोई फायदा नहीं हुआ। जनपद में इस समय लगभग 63 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की फसल लहलहा रही है। पिछले कुछ सालों में गन्ने का रेट अच्छा मिलने पर किसानों का गन्ने की खेती के प्रति रुझान बढऩे लगा। मौसम की मार और फसलों के रोग किसानों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। एकाएक गन्ने की फसल में टॉप बोरर रोग लग गया और पौधे सूखने लगे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

