रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। दवा लेकर घर लौट रहे एक ग्रामीण से मारपीट कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि खड़ंजाकुतुबपुर निवासी हसीन पुत्र हलीम ने तहरीर देकर बताया कि वह मेडिकल से दवा लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि उस पर चाकू से भी हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसरार पुत्र नूर, मेहरबान उर्फ बाना पुत्र नूर और फरमान उर्फ दीमा पुत्र नूर निवासी खड़ंजाकुतुबपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

