रुद्रपुर,31 मार्च (आरएनएस)। रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में बैंक के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। भूरारानी निवासी जीतेन्द्र कुमार पुत्र मुरारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बाइक चोरी हो गई। पीडि़त के अनुसार वह बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइन्स, रुद्रपुर में कार्यरत है। 27 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। पीडि़त ने आदर्श नगर पुलिस चौकी रुद्रपुर को इस संबंध में तहरीर सौंपी। पीडि़त की तहरीर पर चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

