रुद्रपुर,31 मार्च (आरएनएस)। शहर का मौसम मंगलवार को आंशिक बादलों के बीच गर्म बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई, लेकिन दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर स्पष्ट दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक अजित सिंह नैन के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे वातावरण में नमी बनी रही। वहीं दोपहर होते-होते आर्द्रता घटकर 23 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे उमस में कमी आई और लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। दिन भर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। इससे वर्षा दर्ज नहीं की गई। पिछले 24 घंटों में बारिश शून्य मिलीमीटर रही।पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। इससे दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव कुछ हद तक कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हवा की गति सामान्य रहने से वातावरण संतुलित बना रहा। मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 30 मिनट पर दर्ज किया गया। दिन भर लगभग सामान्य धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

