ऋषिकेश,31 मार्च (आरएनएस)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्यामपुर भल्ला फार्म में लोगों को आवागमन सुगम होगा। इसके लिए 3.57 किमी सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। मंगलवार को श्यामपुर क्षेत्र के भल्ला फॉर्म में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई 3.57 किलोमीटर है तथा इसकी अनुमानित लागत लगभग 248.14 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कहा कि इन मार्गों के निर्माण के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे और अब यह कार्य शीघ्र ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र पोखरियाल, राजवीर रावत, प्रताप सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, पूरण चंद रमोला, इंदर सिंह पोखरियाल, मेहर सिंह पोखरियाल, आशीष पोखरियाल, पंकज सिंह, राजेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

