खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 31 मार्च (आरएनएस)। जिले के चिचोला गांव की 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा का शव बिलासपुर जिले के ग्राम किसान परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, देविका वर्मा कक्षा 8वीं की छात्रा थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। उसके पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी में रसोइया हैं।बताया जा रहा है कि 28 मार्च की रात करीब 10:30 बजे से देविका घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने 29 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे खैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इसी बीच 29 मार्च को ही बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था। 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि वह शव देविका वर्मा का ही है।पहचान के बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि समय पर उचित कदम उठाए जाते तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हर पहलू से जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो ।
००००
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

