जांजगीर-चांपा, 31 मार्च (आरएनएस)। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा में घर में घुसकर मारपीट करने के गंभीर मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस वारदात में 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल पाए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे की है। प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में आरोपियों ने जबरन घुसकर गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। मुख्य आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि जब प्रार्थी की पत्नी कमरे से बाहर आई, तो आरोपी सविता और रामफल ने उसे पकड़ लिया और उस पर भी हमला किया गया। इस दौरान प्रार्थी के तीनों पुत्र—अभिषेक, सुमित और अमित—पर भी लाठियों से हमला किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्रार्थी की बेटी को घर से घसीटते हुए बाहर निकाल लिया।घटना में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेंद्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुघ्न सहित अन्य आरोपी भी शामिल थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट भी जब्त किए हैं तथा गवाहों के बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 296, 331(6), 115(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

