0 घर-घर झंडा फहराने और गांव-गांव जाने का होगा कार्यक्रम
रायपुर, 01 अपै्रल (आरएनएस)। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस 6 अपै्रल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। घर-घर झंडा फहराना, गांव चलो अभियान भी शामिल हैं।
भाजपा कार्यक्रम के अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी के भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी जो कि केन्द्र सहित 15 से अधिक राज्यों में सत्ता में काबिज है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थापना दिवस पर 6 अपै्रल से 16 अपै्रल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता दस्तक देंगे। जिला रायपुर एवं प्रदेश कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा रौशनी की जाएगी। इसके पश्चात भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व सांसद सहित अन्य नेता गांव ढहर चलो अभियान में होंगे। इसमें भाजपा के सिद्धातों के बारे में जानकारी दी जाएगी। भाजपा कार्यलय में अनुसार इसके लिए सभी तैयारियां शुरू हो गई है।
भाजपा कार्यक्रम से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री विभिन्न जिलों में जाएंगे तथा गांव-गांव में जाकर दस्तक देंगे। सभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वर्तमान में कई मंत्री असम तथा पश्चिम बंगाल के दौरे में गए हैं इन्हें भी शीघ्र बुलाया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को याद किय जाएा।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

