नगरी, 01 अप्रैल (आरएनएस)। बिजली कटौती कम करने एवं वोल्टेज बढ़ाने को लेकर ग्राम पंचायत बिरगुड़ी,सेमरा,भड़सिवना,टांगा पानी,कोगेंरा और ग्राम पंचायत बांस पानी के सभी किसान बंधुओं ने बिजली आफिस बेलरगांव में आकर बिजली कटौती पूर्व में छ: घण्टा होता था। लेकिन अभी चार पांच रोज आठ घण्टा कटौती किया जा रहा है। जिससे फसल सूख कर खराब हो रहा है।जिसको देखते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष धमतरी अकबर कश्यप एवं किसान समिति अध्यक्ष पुनीत राम साहू के नेतृत्व में बिजली विभाग में ज्ञापन देकर बिजली कटौती की समय सीमा तीन घण्टा करने जिससे किसानों का फसल बच सकें एवं वोल्टेज को बढ़ाने जिसमें मोटर पंप आसानी से चल सके जिसमें श्रवण ध्रुव रघुनंदन पटेल, आनंद राम,लखन साहू, कमलेश कुंजाम,राजू मरकाम, प्रदीप साहू,ललेश साहू, परमानंद साहु,शिवा ध्रुव, ईश्वर साहू,लेखराम देवांगन,अमर साहू, फूलचंद मरकाम,अकतू कश्यप, यशवंत मंडावी सहित बड़ी संख्या उस क्षेत्र के किसान शामिल हुए।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

