रायपुर, 01 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का प्रेमी ही हत्यारा निकला, जिसने चरित्र शंका के चलते वारदात को अंजाम दिया।मिली जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 की शाम कुछ बच्चों ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के पीछे एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना दी। महिला के सिर और चेहरे पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान थे और पास में खून से सना पत्थर भी मिला। सूचना पर उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी उरला की टीम ने जांच तेज की।जांच के दौरान मृतका की पहचान राधा पट्टी (30 वर्ष), निवासी पौनी, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) हाल निवासी पारधी मोहल्ला उरला के रूप में हुई। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाते हुए संदेही अमित सिसोदिया को हिरासत में लया।पूछताछ में आरोपी अमित सिसोदिया (35 वर्ष) ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका उसकी प्रेमिका थी और दोनों साथ रहते थे। चरित्र पर शक होने के चलते उसने आवेश में आकर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

