दुर्ग 1 अप्रैल 2026(आरएनएस) 6 अप्रैल को होने वाले भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसी रणनीति बनाई गई है, जिसने संगठन के बूथ से लेकर जिला स्तर तक पूरी ताकत झोंकने का संकेत दे दिया है, जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस अहम तैयारी बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी नंदन जैन, विधायक ललित चंद्राकर समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में केंद्रीय नेतृत्व से आए कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने की ठोस रूपरेखा तय की गई, बैठक में 6 अप्रैल के स्थापना दिवस के साथ-साथ 14 अप्रैल को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर भी विस्तृत प्लान तैयार हुआ, जिम्मेदारियां बांटी गईं और हर स्तर पर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने का रोडमैप सामने आया, बैठक में नेताओं ने साफ संकेत दिया कि इस बार स्थापना दिवस केवल औपचारिक नहीं बल्कि संगठन की ताकत का प्रदर्शन होगा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मां का दर्जा देते हैं और 6 अप्रैल को उसी “मां” का जन्म उत्सव पूरे जोश और अनुशासन के साथ मनाना है, उन्होंने राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे फैसलों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी और कहा कि संगठन के प्रति उनकी मेहनत ही भाजपा की पहचान है, उन्होंने यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हुआ है और विष्णु देव साय सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से यह संभव हो पाया है, वहीं नंदन जैन ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और स्थापना दिवस हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और संकल्प का दिन है, उन्होंने निर्देश दिया कि हर बूथ पर झंडा लगे, हर कार्यकर्ता सक्रिय हो और माहौल पूरी तरह भाजपा रंग में रंगा नजर आए, सुरेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को जिला कार्यालय में ध्वजारोहण, उद्बोधन, मिष्ठान वितरण होगा, कार्यकर्ता अपने घरों में झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाएंगे, 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर कार्यक्रम, 8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, 7 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान”, स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों से संपर्क और सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा, वहीं 13-14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान, दीप उत्सव, माल्यार्पण और संगोष्ठियों के जरिए बाबा साहब के योगदान और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, पूरी बैठक में एक ही संदेश गूंजता रहा कि इस बार स्थापना दिवस केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन की ताकत का प्रदर्शन बनेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

