दुर्ग 1 अप्रैल 2026(आरएनएस ) जामुल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे के संगठित गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई लगातार गहराती जा रही है और पहले 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब 4 और आरोपियों को पकड़कर इस नेटवर्क की परतें एक-एक कर उधेड़ी जा रही हैं, 01 अप्रैल 2026 को की गई इस ताजा कार्रवाई में दुर्ग पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2, नालंदा स्कूल के पीछे छिपे नेटवर्क तक पहुंच बनाकर चार नए आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच में खुलासा हुआ कि यह आरोपी सिर्फ सट्टा खेलने तक सीमित नहीं थे बल्कि पूरे रैकेट को चलाने में अहम भूमिका निभा रहे थे, कोई आईडी उपलब्ध कराता था, कोई ऑनलाइन लेन-देन संभालता था तो कोई तकनीकी सपोर्ट देकर पूरे सिस्टम को चालू रखता था, गिरफ्तार आरोपियों में परमेश गेडाम (26 वर्ष, कैम्प-01 आदर्श मार्केट भिलाई), शिवा वैष्णव उर्फ समीर (35 वर्ष, सरोना रायपुर), मोहम्मद असलम (34 वर्ष, सेक्टर-02 भिलाई) और सत्यपाल पासवान (25 वर्ष, कैम्प-01 शांति पारा भिलाई) शामिल हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन और ₹65,000 नगद जब्त किए हैं जो इस अवैध कारोबार के संचालन में उपयोग हो रहे थे, यह पूरा मामला अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत दर्ज है जिसमें धारा 318(4) बीएनएस और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 और 8 के तहत कार्रवाई की जा रही है, पुलिस की जांच में साफ हुआ कि यह गिरोह आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के जरिए संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा चला रहा था और अवैध लाभ कमाने के लिए एक नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था, जामुल पुलिस की टीम ने लगातार निगरानी, तकनीकी ट्रैकिंग और सटीक सूचना के आधार पर इन आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की, वहीं इस पूरे मामले में अभी भी विवेचना जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है, दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ।


