देहरादून,01 अपै्रल (आरएनएस)। बसंत विहार थाना क्षेत्र में मकान बेचने का झांसा देकर एक दंपती से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीडि़त की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता का आरोप है कि महिला ने उसी मकान का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से भी कर लिया था। जीएमएस रोड स्थित कांवली रोड निवासी एसके डोगरा और उनकी पत्नी किरण बाला डोगरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने विवेक विहार निवासी अविनाश शर्मा और उनकी पत्नी रूबी शर्मा उर्फ नीरू शर्मा का मकान खरीदने का सौदा किया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

