चमोली,01 अपै्रल (आरएनएस)। नगर क्षेत्र के सिमली मोटर मार्ग पर विगत विधानसभा सत्र के दौरान किए गए डामरीकरण कार्य में सड़क का ढलान व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर किए जाने से बारिश और नाली का पानी दुकानों में जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, देवेंद्र सिंह रावत, संतोष बर्त्वाल, हसन सिद्दीकी आदि ने बताया कि सड़क की ढलान दुकानों की ओर किए जाने से बारिश और नालियों का पानी ओवर फ्लो होने पर उनकी दुकानों में आ रहा है। वहीं सड़क के किनारे अनियमित रूप से लगे मिट्टी के ढेर से हाईवे की नाली बंद हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सहायक अभियंता कमल किशोर उनियाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर मार्ग की ढलान को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

