रुद्रप्रयाग,01 अपै्रल (आरएनएस)। चंद्रापुरी पुराने बाजार में खड़ा सूख पेड़ दुर्घटना का कारण बना हुआ है। व्यापारियों ने 30 जनवरी को सरकार जन-जन के द्वार शिविर में इस समस्या को उठाया था लेकिन अब तक सूख पेड़ को यहां से नहीं हटाया गया है। राजवीर सिंह ने बताया कि सूखे पेड़ की टहनियां तेज हवा चलने से दुकानों पर गिर रही हैं। ग्राम प्रधान अंजू नौटियाल बताया कि पोस्ट ऑफिस, दुकानें और आवासीय भवन इसकी जद में हैं। उन्होंने प्रशासन से पेड़ को कटवाने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

