रुद्रप्रयाग,01 अपै्रल (आरएनएस)। लंबे समय से प्रतिक्षित रुद्रप्रयाग से चोपता तक सीधी बस सेवा बुधवार से शुरू हो गई है। जीएमओयू की इस बस सेवा को स्टेशन अधीक्षक उदयकांत सेमवाल व महावीर सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा शुरू होने से तुंगनाथ जाने वाले यात्रियों व आसपास के गांव के लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे रुद्रप्रयाग से चलेगी और दोपहर 12:30 बजे चोपता पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 9 बजे चोपता से बस ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जनपद के चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र में वर्षभर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। यहां से सीधी बस सेवा न होने से लोगों को परेशानी होती थी। अब इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों व ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बस का किराया सामान्य रखा गया है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सेवाएं भी संचालित की जाएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

