भोपाल 1 अप्रैल (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नाली के ऊपर रखी फर्शियां, टीन की चादर, लोहे के एंगल, गन्ने की चरखी, सर्विस रोड से दो व चार पहिया वाहन, फुटपाथ से सब्जी, मोजे, मछली, मटके आदि की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, डमी, ठेले, गुमठी, काउन्टर, पान पार्लर, बोर्ड, फोल्डिंग टेबिल, कुर्सी व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर गन्ने की चरखी, लाईट, लोहे का फ्रेम, ठेले आदि जप्त किये गये साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए अशोका गार्डन पंजाबी बाग में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के सामने एमओएस क्षेत्र में किये गये अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया और 02 लोहे की सीढिय़ां, गमले व अन्य सामान जप्त किया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को कोलार ललिता नगर, निर्मलादेवी गेट, डीमार्ट, सर्वधर्म, चूना भट्टी, मदांकिनी चौराहा, माता मंदिर, न्यू मार्केट, मालवीय नगर, न्यू मार्केट, रंगमहल, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, सेकेण्ड स्टाप, लिंक रोड नं0-1, दानापानी, 12 नम्बर, साढ़े 11 नम्बर, 10 नम्बर, शाहपुरा, बागसेवनिया, प्रधान मंडपम, ओम नगर चौराहा, निजामुद््दीन, अषोका गार्डन परिक्रमा पार्क, प्रभात चौराहा, बुधवारा आदि से अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कोलार रोड निर्मलादेवी गेट के पास अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाई गई मटके की दुकान, कोलार डीमार्ट के सामने मछली वालों की 03 दुकानें, न्यू मार्केट हनुमान मंदिर के सामने से मोजे एवं सब्जी विक्रेताओं की दुकानें हटवाई साथ ही दानापानी रेस्टोरेंट क्षेत्र में नाली के ऊपर रखी फर्शियां, 12 नंबर स्टॉप क्षेत्र से टीन की चादर हटाकर किये गये अतिक्रमणों को हटाया तथा बुधवारा मछली मार्केट क्षेत्र में सर्विस रोड पर आवागमन में बाधक 15 चार पहिया वाहन हटवाये तथा अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, एंगल आदि को भी हटाया। उपरोक्त कार्यवाही के तहत निगम अमले ने 01 गन्ने की चरखी, 02 लाईट, 01 लोहे का फ्रेम, 04 ठेले जप्त किये गये।
इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए अशोका गार्डन पंजाबी बाग में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के सामने एमओएस क्षेत्र में किये गये अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया और 02 लोहे की सीढिय़ां, गमले व अन्य सामान जप्त किया।

