सारंगढ़ बिलाईगढ़,2 अप्रैल (आरएनएस)। रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या में श्रीराम और कांशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आगामी 15 अप्रैल और 13 मई को इच्छुक 30 दर्शनार्थियों का दल रवाना होगा। जिले के ऐसे नागरिक जो इस दल में शामिल होना चाहते हैं वो ग्रामीण है तो अपने जनपद पंचायत सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ में और जो शहरी हैं वो अपने नगरपालिका सारंगढ़, नगर पंचायत सरसीवा, भटगांव बिलाईगढ़, पवनी, सरिया और बरमकेला में 8 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। इन सभी संस्थाओ द्वारा ऐसे लोगों की सूची 9 अप्रैल तक जिला पंचायत में जमा किया जाएगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

