रांची, 02 अप्रैल (आरएनएस)। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेवा भारती, रांची महानगर के तत्वावधान में बिरसा चौक स्थित प्रकाश नगर के सेवा निकेतन प्रांगण में श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ढोल, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर धुनों के बीच सस्वर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही विश्व शांति की कामना को लेकर सामूहिक हवन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय बंधुओं द्वारा ढोल-नगाड़ा और शहनाई वादन ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया, जिसके बाद भव्य आरती संपन्न हुई।
कार्यक्रम में आसपास की बस्तियों से करीब 800 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, न्यासी चंद्रकांत रायपत, नंदलाल साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

