श्रीनगर,02 अपै्रल (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को श्रीनगर के लाल चौक पर घंटा घर के पास स्कूल वैन दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. हालांकि, इस हादसे में छात्र बाल-बाल बच गए.
अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर की पहचान जावेद अहमद (47) के तौर पर हुई है. वह बेमिना के उमैर अबाद का रहने वाला था. हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन का ड्राइवर जावेद अहमद का वाहन से कंट्रोल खो जाने के कारण यह हादसा हो गया. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जावेद अहमद स्कूल वैन चला रहा था, जब एसएसआई बैंक लाल चौक के सामने उसका कंट्रोल खो गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारी ने कहा कि कोशिशों के बावजूद, अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
हादसे में दो और लोगों को भी मामूली चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस मामले का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि, आखिर ये हादसा कैसे हुआ. वहीं, इस हादसे के बाद पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

