लेखपाल के संरक्षण में कार्रवाई न होने का आरोप
सुल्तानपुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। तहसील कादीपुर के ग्राम नारा मधईपुर में ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि यह कब्जा लेखपाल के संरक्षण में हुआ, जबकि स्थानीय प्रशासन ‘जीरो टॉलरेंसÓ नीति का दावा कर रहा है। न्याय न मिलने पर प्रार्थी परेशान होकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नारा मधईपुर की ग्राम सभा की जमीन पर कुछ भूमाफिया तत्वों ने अवैध कब्जा कर लिया। कब्जा करने वाले लेखपाल की मिलीभगत से काम कर रहे थे। स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन हर बार उन्हें टाला गया। परेशान होकर प्राथी को अंतत: उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। प्रार्थी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करते हुए कहा कि लेखपाल के संरक्षण में भू-माफियाओं ने ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रखा है। स्थानीय प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति का दिखावा तो कर रहा है, लेकिन जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। मैं परेशान होकर उच्च न्यायालय पहुंचा हूं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है। कई लोगों का कहना है कि अगर लेखपाल और भू-माफियाओं के गठजोड़ पर अंकुश नहीं लगा तो ग्राम सभा की सारी जमीनें निजी कब्जे में चली जाएंगी। लेकिन ग्राम नारा मधईपुर का यह मामला स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर करता नजर आ रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

