कादीपुर, सुल्तानपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। आजाद पार्टी ने जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल से संबोधित 15 सूत्रीय प्रमुख मांग पत्र ज्ञापन एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी को सौंपा। आजाद पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे से होकर सरदार पटेल चौक होते हुए तहसील मुख्यालय तक प्रदर्शन किया। 15 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से किसानों के हदबरारी, थानों, तहसीलों, ब्लाकों में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अनियमितता, पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय व गौशालाओं में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार, कोर्ट द्वारा रिहाई आदेश में तहसील व थाने से सत्यापन में हो रही धांधली के मामलों को उठाया गया है। इसके अलावा कृषकों के दैवीय आपदा में नष्ट हो रही फसलों पर मुआवजा देने, ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति, अनियमितता के चलते जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने में आ रही दिक्कतें व आधार कार्ड बनवाने में आसानी हो इसके लिए डाक घर के अलावा अन्य सरकारी व प्राइवेट संस्थानों को अधिकृत किए जाने को लेकर जोर दिया गया है। आजाद पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश लाल उर्फ गौरीशंकर उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप मिश्र, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुमुद कृष्ण वर्मा, जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर मकसूद आलम खान, अम्बेडकर नगर प्रभारी रमापति तिवारी, तहसील अध्यक्ष कादीपुर गिरीशचंद्र मिश्र, श्याम बहादुर, मंगला प्रसाद, जियाराम पाल, सभाजीत, खुर्शीद, मिठाई लाल, रघुनाथ, विक्रमाजीत, सुल्ले गौतम, सुधीर दूबे, राम शब्द, पुष्पा देवी, विपिन कुमार उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, महेंद्र उपाध्याय, रवि प्रकाश उपाध्याय, राम प्रवेश व नन्हकऊ आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

