सुल्तानपुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिससे गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह और एक कांस्टेबल घायल हो गए। कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद हालात काबू में आए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

