सुलतानपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम Óललितोत्सवÓ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.शक्ति सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों की वैविध्यपूर्ण प्रतिभा को रेखांकित करता है। यह कार्यक्रम संस्थान की शैक्षिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी एक बृहत् प्लेटफॉर्म है। इस अवसर पर बोर्ड आफ गवर्नेंस के अध्यक्ष प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने कहा कि कमला नेहरू संस्थान ने शैक्षिक संस्कृति विकसित करने के साथ ही सांस्कृतिक उपलब्धि को भी प्राप्त किया है। ललितोत्सव छात्रों को सांस्कृतिक क्रियाकलाप से संपृक्त करता है। इस अवसर पर विभिन्न संकाय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में Óअपना सुल्तानपुरÓ की थीम पर बी.एस.सी. बायो, चतुर्थ सेमेस्टर की समीक्षा एवं खुशी को प्रथम स्थान, काजल एवं शगुन, बी.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर को द्वितीय स्थान तथा बी.एस.सी. बायो षष्ठम् सेमेस्टर की अंशिका अग्रहरि, नन्दिनी, अंशिका को तथा एम.एस.सी. मैथ्स द्वितीय सेमेस्टर की निधि गुप्ता और आंचल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक प्रोफेसर प्रतिमा सिंह रहीं। इस अवसर पर Óकृत्रिम बुद्धिमत्ता – उपयोग एवं दुरूपयोगÓ विषय पर निबन्ध लेखन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एम.एस.सी. जन्तु विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर के निखिल ने प्रथम स्थान, बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की आरूषि पटेल ने द्वितीय स्थान तथा बी.काम द्वितीय सेमेस्टर की स्नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ललितोत्सव-2026 में संकाय स्तर पर प्रथम स्थान विज्ञान संकाय का, द्वितीय स्थान कला संकाय का, तृतीय स्थान वाणिज्य संकाय और चतुर्थ स्थान कृषि संकाय का रहा। कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में प्रोफेसर बिहारी सिंह, प्रोफेसर ललित द्विवेदी एवं प्रोफेसर प्रतिमा सिंह रहीं। आयोजन सचिव प्रोफेसर रंजना सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान और छात्रों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

