सागर,02 अपै्रल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक दुखद आत्महत्या का मामला सामने आया है। ग्राम मुठिया चांदपुर में नवविवाहित जोड़े ने शादी के कपड़े पहनकर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राजेंद्र उफऱ् गोलू और उसकी 22 वर्षीय पत्नी काजल पटेल के रूप में हुई है। दोनों की शादी मात्र 3 साल पहले हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
पुलिस के अनुसार दोनों ने घर के अंदर ही फांसी लगाई थी। सूचना मिलने पर रहली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सागर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रहली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी ने भी नहीं सोचा था राजेंद्र और काजल इतना भयावह कदम उठाने वाले हैं। गुरुवार देर रात उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने अपनी शादी का कपडा पहना। राजेंद्र ने शादी का सूट और काजल ने साड़ी पहनी. उसके बाद फांसी के फंदे से झूल गए।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

