धमतरी, 02 मार्च (आरएनएस) । जिले के मगरलोड ब्लॉक अंतर्गत हरदी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के आधार पर सनसनीखेज खुलासा किया है। करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर गहन विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और गवाहों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण श्वास अवरुद्ध (गला घोंटना) पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मामला हत्या का है। जांच के दौरान सामने आया कि मृतका और उसके पति चन्द्रशेखर यादव के बीच संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें आरोपी पति ने गुस्से में आकर रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काले रंग की रस्सी बरामद की गई। आरोपी को 1 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।ांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की मां रीना बाई यादव ने घटना को छुपाने के लिए मृतका की मौत को सीने में दर्द से होना बताया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने सास को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

