जौनपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। भगवान शिव के ग्यारवें रुद्र अवतार एवं भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, बजरंग बाण व हनुमाष्टक का पाठ किया गया। ‘जय हनुमान ज्ञान गुन सागरÓ के जयकारे से समूचा माहौल गूंज रहा था। मंदिरों पर हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया एवं भंडारों का आयोजन हुआ। बड़े हनुमान जी सिपाह, कोतवाली चैराहा स्थित हनुमान मन्दिर, बीआरपी इण्टर कालेज के पास हनुमान मन्दिर, मारूति मन्दिर टीडी कालेज आदि स्थानों पर सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा श्री हनुमान का पूजन अर्चन किया गया और श्री हनुमान को 56 भोग लगाए गए। इसके अलावा शहर भर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शहर भर में जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने को दिन भर पंक्तियां लगी श्री हनुमान को पूड़ी, सब्जी व हलुआ का भोग लगाने के बाद भंडारे की शुरूआत की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

