जौनपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। खेता सराय थाना क्षेत्र के अमरेथूवा गांव में ष्षराब पीने से मना करने पर दबंगों ने चाकू मारकर युवक को मरणासन्न कर दिया। बताया गया है कि उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार राजभर पुत्र स्व0 राम अधार गांव में ही अपने साथियों के साथ बैठा था कि उसी समय बात बात पर कहासुनी हो गई। इतने में उसके साथ रहे युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर उसके पेट के दाहीने तरफ मार दिया दिया। इतने में वहां अफरातफरी और भगदड़ मच गय ौके पर पहुंचे कुछ लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसकी बिगड़ती हालत को देखकर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 अप्रैल को सोंगर पुलिया के पास से पांचों नामजद आरोपियोंकृसचिन राजभर, विकास राजभर उर्फ भोलू, विकास राजभर उर्फ विकेश, आदित्य राजभर व अमर राजभर उर्फ गोरेलालकृको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

