जौनपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। केराकत क्षेत्र के तेजपुर गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में विवाहिता की मौत हो गई। बताया गया कि अपने खेत में गेहूं की मड़ाई के दौरान 48 वर्षीय मूकबधिर बिन्दू देवी पत्नी सुरेन्द्र राम थ्रेसर में फंस गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बिन्दू देवी ने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि मड़ाई के दौरान थ्रेसर ट्रैक्टर से चल रहा था, जिसे राजकुमार यादव चला रहा था। चर्चा का विषय है कि घटना के समय ट्रैक्टर चालक मौके पर मौजूद था। यदि चालक वहां सतर्क रहता, तो संभवत: हादसा टल सकता था। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक नाबालिग पुत्री स्नेहा को छोड़ गई हैं। वहीं पति सुरेन्द्र राम पैर से दिव्यांग हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

