जौनपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पुलिस उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जफराबाद थाने में तैनात 48 वर्षीय एसआई संतोष कुमार दुबे पुत्र मकसूदन दुबे, निवासी ग्राम काझा थाना रानीपुर जनपद मऊ, गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन जा रहे थे।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसको बचाने के प्रयास में एसआई की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसआई को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।चिकित्सकों के अनुसार एसआई की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमे में चिंता का माहौल बना हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

