जौनपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव में बुधवार की रात रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात किशोरी की लाश की पहचान हो गई है। किशोरी प्रतापगढ़ जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम नगर ढकवा गांव की रहने वाले गया प्रसाद गुप्ता की पुत्री श्रद्धा गुप्ता के रूप में हुई है। परिवार जनों के अनुसार श्रद्धा के सिर में लगभग 10 दिन पूर्व में चोट लगी हुई थी तभी से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दिया था। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन करने में जुट गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

