जौनपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। विकासखंड करंजकला क्षेत्र के लाडलेपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को वाष् ि आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मुख्य अतिथि के आगमन पर बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं और विद्यालय की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकगण गांव के मजरे-मुजरों में जाकर लोगों से मिलें और नामांकन अभियान को सफल बनाएं। वार्षिक उत्सव के साथ-साथ 20 नए बच्चों का नामांकन भी किया गया, जो विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव उपस्थित रहे। संचालन सम्मानित अध्यापक अतुल प्रकाश यादव द्वारा किया गया। श्रीमती नीलम यादव दिनेश कुमार बृजेश कुमार पाण्डेय के साथ-साथ विंध्यवासिनी उपाध्याय, श्री प्रकाश मौर्य, शैलेंद्र पाल, मोहम्मद हाशिम, संदीप सिंह, श्रीपाल सहित समस्त हेडमास्टर, अध्यापकगण, गांव के अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

