जौनपुर 2 अप्रैल (आरएनएस )। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार, को रामपुर ब्लॉक के परमालपुर (देहुवा) ग्राम पंचायत में कन्वर्जेन्स कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर महिला विकास संस्थान, और वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।शिविर में खासतौर पर बुजुर्गों को केंद्र में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण किया गया। कैंप के दौरान 70 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। आयोजकों ने बताया कि गांव में पहले से ही बड़ी संख्या में बुजुर्गों के कार्ड बन चुके हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिल रही है।सीएससी संचालक अजय कुमार ने बताया कि आयुष्मान योजना गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब गांव के बुजुर्गों को इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। परमालपुर (देहुवा) में लगभग सभी पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

